कोरोना की रफ्तार तेज: बीते 24 घंटे में 44 हजार नए मामले, 555 लोगों की मौत, केरल-कर्नाटक में भारी उछाल
भारत में कोरोना के मामलों में बीते एक दिन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। खासकर दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।