बारामुला में आतंकी हमला: सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, दो जवान और एक नागरिक घायल
कश्मीर घाटी के बारामुला में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।