विजय रथ यात्रा: हरदोई पहुंचे अखिलेश, बोले- सीबीआई-ईडी को पीछे लगाने की आदत कांग्रेस की, भाजपा भी उसी राह पर चल रही
सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को समाजवादी विजय रथ लेकर हरदोई पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उन्होंने मल्लावां में सपा नेता बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू के कार्यालय में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात की।