महुआ और प्रियंका का तंज: ‘बैठ जाइए, प्रेम से बोलिए…वाह मोदी जी वाह’, ‘जुमलाजीवी’ जैसे असंसदीय शब्द पर राजनीति शुरू
असंसदीय शब्दों में कुछ नए शब्द शामिल किए जाने पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने करारा तंज किया है। मोइत्रा और चतुर्वेदी ने आज ट्वीट कर इस सूची को लेकर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।