रिपोर्ट में दावा: ब्रिटेन में हिंदू ज्यादा समझदार, अमीर और अच्छे व्यवहार वाले, जेलों में सिर्फ 0.4% ही बंद
रिपोर्ट में कहा गया, वे (हिंदू) ईसाइयों से योग्य हैं और उनसे ज्यादा कमाते हैं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अब एक डॉक्टर की दूसरी पीढ़ी का बेटा है। 1947 में भारत की आजादी और खूनी विभाजन के बाद हिंदू प्रवासियों की पहली बड़ी लहर ब्रिटेन में आई।