Har Har Mahadev: फिल्म देखने गए दर्शकों की पिटाई पर देवेंद्र फडणवीस ने दी चेतावनी, कहा- यह सब बर्दाश्त नहीं
फडणवीस ने कहा कि ऐतिहासिक फिल्म ‘हर हर महादेव’ देखने गए दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी साफ किया कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।