Lucknow News : लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके, जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र
मंगलवार रात आठ बजकर 52 मिनट पर लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भूकं प के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।