Congress: संसद सत्र के दौरान दिल्ली में गरजेंगे किसान, भारत जोड़ो यात्रा के साथ कांग्रेस ने खोला दूसरा मोर्चा
कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर नौ दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की रैली आयोजित करने की घोषणा की है। सात दिसंबर से संसद सत्र शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस पार्टी ने किसानों की मांग उठा दी है।