Smart TV: अब स्मार्ट टीवी को लेकर गूगल पर जुर्माना संभव, इस साल 2 बार प्रतिस्पर्धा आयोग लगा चुका है आर्थिक दंड
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग एक बार फिर दिग्गज टेक कंपनी गूगल पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इस बार यह जुर्माना स्मार्ट टीवी में मौजूद उसके ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर लगाया जा सकता है।