आठ बुनियादी उद्योग : उत्पादन वृद्धि दर 7.5 फीसदी पर पहुंची, वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
कोयला, क्रूड, सीमेंट सहित आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में बढ़कर 7.5 फीसदी पहुंच गई। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सितंबर में बुनियादी उद्योगों की विकास दर 4.5 फीसदी थी, जबकि पिछले साल अक्तूबर में 0.5 फीसदी गिरावट रही थी।