कांग्रेस में कोहराम: आनंद शर्मा बोले- सिब्बल के घर पर हमले से स्तब्ध हूं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें सोनिया गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने गुरुवार को कपिल सिब्बल के घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग की है।