तेजस मार्क-2 अगले साल तक तैयार होगा, जानिए कितना ताकतवर होगा नया स्वदेशी लड़ाकू विमान
स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस का एक और प्रभावी संस्करण अगले साल सामने आने की संभावना है। इसमें ज्यादा शक्तिशाली इंजन, अधिक आयुध क्षमता, अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और कई श्रेष्ठ वैमानिकी प्रणालियां होंगी।