नई व्यवस्था: यूपी रोडवेज की साधारण बसों में आज से कराया जा सकेगा रिजर्वेशन, काउंटर से मिलेगी सुविधा
रोडवेज की साधारण श्रेणी की बसों में मंगलवार एक नवंबर से यात्री अपना रिजर्वेशन करवा सकेंगे। अभी यह सुविधा बस स्टेशन पर बनाए गए आरक्षण काउंटर से मिलेगी, लेकिन बाद में यात्री ऑनलाइन भी साधारण बसों का रिजर्वेशन करवा सकेंगे।