किसान आंदोलन: भाजपा नेताओं के जनसंपर्क पर किसानों का ‘पहरा’, राजनीतिक चोट पहुंचा सकती है ये रणनीति
किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कई किसान नेता एक साथ कई तरह की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस बार किसानों ने खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं के जनसंपर्क पर ‘पहरा’ बैठा दिया है।