दांव: वो कौन सी शर्त है, जो कैप्टन को भाजपा में खींच सकती है, अमरिंदर भाजपा में शामिल हुए तो दोनों को क्या फायदा?
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार शाम ठीक उसी समय चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, जब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर आई।