पंजाब में किसानों को तोहफा: गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा, अब 380 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा
पंजाब सरकार ने सोमवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम भगवंत मान ने गन्ने के दाम में प्रति क्विंटल 20 रुपये की बढ़ोत्तरी का एलान किया। अब प्रदेश में गन्ने का मूल्य 360 रुपये से बढ़कर 380 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।