पंजाब में IPL खिलाड़ी पर जानलेवा हमला: सिर पर बोतल और रॉड मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पंजाब के लुधियाना में आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर करण गोयल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार रात का है। रेस्तरां के अंदर प्रबंधकों और मेहमानों के बीच विवाद हुआ तो प्रबंधकों ने मेहमानों को बंधक बनाकर पीटा और हथियार तान कर धमकी दी।