बंगाल में आंशिक लॉकडाउन: एक दिन में रिकॉर्ड 17 हजार संक्रमित मिले, जानिए क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के नए मामलों में तेज बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को राज्य में आंशिक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। राज्य में शुक्रवार को 17,403 नए कोरोना केस मिले। यह अब तक के सर्वाधिक हैं। आंशिक लॉकडाउन तत्काल लागू कर दिया गया है।