भारत बंद : दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर सुरक्षा चाक-चौबंद, प्रदर्शनकारियों को प्रवेश की अनुमति नहीं
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के कुल 40 संगठनों ने आम लोगों के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों से भी समर्थन मांगा है।