भारत बंद ने बढ़ाई केंद्र की मुश्किलें: पूरे देश में जन-जीवन पर पड़ा असर, विपक्षी दलों के सहयोग से बढ़ी किसानों की ताकत
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को बुलाया गया भारत बंद पूरे देश में व्यापक असर छोड़ने में कामयाब रहा है। पहले की ही भांति सोमवार के बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में देखने को मिला।