मध्यप्रदेश: ऑनलाइन गेम खेलने की लत ने छीनी 13 साल के बच्चे की जिंदगी, 40 हजार गंवाने के बाद की आत्महत्या
छतरपुर जिले के 6वीं कक्षा के छात्र ने ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपये गंवाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है।