महाराष्ट्र : मां के शव के पास दो दिन तक रोता रहा डेढ़ साल का मासूम, कोरोना के डर से किसी ने छुआ तक नहीं
महाराष्ट्र के पुणे शहर में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां के शव के पास दो दिनों तक उनका डेढ़ साल का बच्चा भूख से बिलखता रहा लेकिन किसी ने कोरोना के डर से छूने की हिम्मत नहीं दिखाई और उसी अवस्था में छोड़ दिया।