Citizenship : केंद्र का बड़ा फैसला, पड़ोसी मुल्कों से आए अल्पसंख्यकों को 1955 में बने कानून से देगी नागरिकता
केंद्र सरकार ने सोमवार को एक बार फिर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले और वर्तमान में गुजरात के दो जिलों में रह रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है।