Monsoon Session live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, कोरोना, पेगासस पर चर्चा की मांग
मानसून सत्र का आज 10वां दिन है। पेगासस जासूसी कांड, महंगाई, कोरोना और कृषि कानूनों को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में रोज हंगामा हो रहा है। आज भी इन मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।