UP News: खतौली विधानसभा सीट रिक्त घोषित, प्रमुख सचिव विधानसभा ने अधिसूचना जारी की
यूपी विधानसभा सचिवालय ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अब चुनाव आयोग जल्द इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा करेगा।